Loading
Nullam dignissim, ante scelerisque the is euismod fermentum odio sem semper the is erat, a feugiat leo urna eget eros. Duis Aenean a imperdiet risus.
बैल आश्रय एक छोटी सी पहल है बेसहारा असहाय, घायल, बैलो की सुरक्षा का जिनको लोग, सड़क पर, मैदान में, या सार्वजनिक क्षेत्र में ऐसे ही छोड़ देते हैं।
इनमें से कई बैल परित्यक्त होने के बाद भूख, दुर्घटनाओं, बीमारी और उपेक्षा से पीड़ित होते हैं, और हमारा मिशन उन्हें एक सुरक्षित आश्रय प्रदान करना है जहां वे गरिमा, देखभाल और सुरक्षा के साथ रह सकें।
बैल आश्रय एक ऐसी पहल है जो बैलों के संरक्षण, सम्मान और उनके अस्तित्व को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ कार्य करना चाहते हैं। हमारा विश्वास है कि बैल केवल कृषि परंपरा का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रकृति और ग्रामीण जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।
हम संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण समुदायों के लिए रोजगार और सहभागिता के नए अवसर भी विकसित करना चाहते हैं, ताकि समाज और प्रकृति दोनों का विकास साथ-साथ हो।
" बैल आश्रय में किया गया हर बचाव कार्य आशा, देखभाल और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"
बैलों ने सदियों से कृषि, ग्रामीण जीवन और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज अनेक बैल परित्यक्त, घायल और असुरक्षित परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर हैं। आपका सहयोग भविष्य में उनके लिए सुरक्षित आश्रय, उचित देखभाल, आवश्यक संसाधनों और बेहतर जीवन की दिशा में हमारी योजनाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आओ मिलकर ऐसा वातावरण विकसित करे, जहाँ प्रत्येक बैल को सुरक्षा, संरक्षण और सामान मिल सके।
👉 Donate Now