बैल आश्रय

Loading

Nullam dignissim, ante scelerisque the is euismod fermentum odio sem semper the is erat, a feugiat leo urna eget eros. Duis Aenean a imperdiet risus.

बैल आश्रय – सेवा, सुरक्षा और रोजगार का संकल्प

बैल संरक्षण क्यों जरूरी है?

06 Jul, 2026
गाँव में आपने कभी न कभी ऐसा बैल जरूर देखा होगा, जो अकेला सड़क किनारे या खेत में घूम रहा होता है। न कोई मालिक, न कोई ठिकाना। ऐसे बैलों को न खाना ठीक से मिलता है, न इलाज, और न चोट लगने पर भी कोई देखने वाला नहीं होता है।

बैल आश्रय इसी समस्या को हल करने की एक कोशिश करना चाहता है। यहाँ ऐसे बेसहारा बैलों को लाया जाएगा, उनका इलाज किया जाएगा, खाना दिया जाएगा और रहने के लिए सुरक्षित जगह दी जाएगी। मकसद बस इतना होगा कि जिस बैल ने सालों तक इंसान की मदद की, उसे तकलीफ में मरने के लिए न छोड़ा जाए।

भारत के गाँवों में बैल की जगह हमेशा से खास रही है। खेती हो या त्योहार हो, हर जगह मौजूद रहा है। बल्कि गाँव की जिंदगी और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इसे सुरक्षित रखना असल में अपनी जड़ों को सुरक्षित रखने जैसा होगा।

आखिर में

बैल आश्रय में हर बचाया गया बैल यह दिखाएगा कि थोड़ी सी मेहनत, सुरक्षा और संरक्षण से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।